बदायूँ: । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 10 वर्ष तथा प्रधानमंत्री के रूप में 15 वर्ष अर्थात उनके 25 वर्ष जनसेवा पूर्ण होने पर यह अभियान चलाया जाएगा।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने हेतु सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, मण्डलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितम्बर को आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत सायं 07 बजे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में दीप प्रज्जवलित किया जाएगा तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। उक्त संकल्प अभियान में विधायकगणों, ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय निकायों के पालिकाध्यक्षों, सदस्यों, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इलोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लाभार्थीपरक विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभ देने के लिए शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद कर सकंेगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में जनपद प्रभारी मंत्री से समय लेकर तैयारियों हेतु एक बैठक अवश्य आयोजित की जाए।
—–
Budaun Amarprabhat