Breaking News

सीडीओ ने निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश

Spread the love

बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निर्माण कार्यों से संबंधित बैठक की। बैठक में समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन समस्त कार्यों को गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
सीडीओ ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बदायूँ एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत समस्त कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत सीडीओ ने विकास भवन सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गोरखपुर में ₹130 करोड़ से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the loveगोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में शनिवार को …