लखनऊ। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदो को एक उम्मीद की किरण की आस होती है। ऐसे में जब स्वयंसेवी संस्थाएं जो उनकी उम्मीद के साथ खड़ी दिखती हैं तो बात ही कुछ ओर होती है। स्वयंसेवी संस्था भारतीय विकास समिति ने आज राजाजीपुरम के मालिनी बस्ती के 50 जरूरतमंदो को कम्बल वितरण करती दिखाई दी, जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाने को मिली।
समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया जनसेवा के लिए समर्पित संस्था भारतीय विकास समिति जरूरतमंदो के साथ खड़ी दिखती है, समिति के संरक्षक रामपाल शर्मा अध्यक्ष, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र के सहयोग से कम्बल वितरण कार्य पूर्ण हुआ। मौके पर श्वेता शर्मा, महामंत्री सलमान हैदर रिज़वी, रेखा मिश्रा, संतोष बाजपेई, अमान खान, अरुण कुमार प्रजापति, रिक्की कन्नौजिया आदि उपस्थित रहें।
Check Also
श्री संकट मोचन दरबार ने रचाया गरीब कन्या का विवाह, शिक्षकों व समाजसेवियों ने दिया सहयोग और आशीर्वाद
Spread the love बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या-4 स्थित श्री संकट मोचन दरबार एक बार …
Budaun Amarprabhat