📢 ।
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 28 सितंबर 2026 से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद बदायूं में भी अनवरत धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा में संघ जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी शिक्षामित्र को कार्यक्रम के लिए तैयार रहने की अपील की है |
शिक्षामित्रों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा शासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराता रहा है लेकिन शिक्षामित्रों की समस्याओं पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है न ही उनका समाधान किया जा रहा है केवल झूठे आश्वासन के द्वारा गुमराह किया जा रहा है, अब शिक्षामित्रों का कार्यकाल ज्यादा नहीं बचा है सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान करते हुए नियमित शिक्षक का दर्जा दे देना चाहिए |
🔴 संघ की प्रमुख मांगें
1️⃣ 03 जनवरी 2025 की स्थानांतरण नीति का प्रभावी अनुपालन किया जाए।
2️⃣ शिक्षामित्रों को विशेष TET में सम्मिलित किया जाए।
3️⃣ TET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।
4️⃣ शिक्षामित्रों के नियमितीकरण एवं वेतनमान का स्थायी समाधान किया जाए।
5️⃣ सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।
6️⃣ शिक्षामित्रों को आवश्यक सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
7️⃣ वर्षों से लंबित अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
📅 27 सितंबर 2026 तक शासन स्तर से निर्णय की अपेक्षा
यदि निर्धारित समय तक शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के संबंध में निर्णय नहीं लिया जाता है, तो संघ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर 2026 से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा।
✊ अब निर्णय का समय है
प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री शिव कुमार शुक्ला जी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा।
शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान तक संघ का संघर्ष जारी रहेगा।
जनपद के सभी शिक्षामित्र साथी संगठित रहें, अनुशासन बनाए रखें और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करनें को तैयार रहें ।
श्याम निवास राजपूत
जिला मीडिया प्रभारी
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद बदायूं
Budaun Amarprabhat