Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “सेवा संकल्प अभियान

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज सेवा, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत “विकसित भारत-2047” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतीक्षा ने प्रथम तथा स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सेवा शपथ भी दिलाई। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को समाज सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. निशा साहू, डॉ. शालू गुप्ता एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पॉक्सो एक्ट में वांछित ढोंगी बाबा गिरफ्तार, जरीफनगर पुलिस ने भेजा जेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान …