उसहैत
नगर के अर्पण भारद्वाज का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर(गोपनीय) पद पर हुआ है। इसके अंतर्गत अर्पण की नियुक्ति आई पी एस अधिकारी के स्टेनो के रूप में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर रविवार को लखनऊ लोक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां अर्पण भारद्वाज को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अर्पण की इस विशेष उपलब्धि से नगर में खुशी का माहौल है।अर्पण के पिता स्व. गोविन्द भारद्वाज नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं समाजसेवी थे जिनका देहांत कोरोना काल में हो गया था। पिता के देहांत के बाद भी अर्पण का हौसला नहीं टूटा और आज यह मुकाम हासिल किया है।अर्पण अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता और दोनों भाभियों को देते हैं।
Budaun Amarprabhat