Breaking News

शिक्षक महावीर प्रसाद की माताजी के निधन पर शोक, विद्यालय में रखा गया दो मिनट का मौन

Spread the love

बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के पूर्व शिक्षक एवं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर प्रसाद जी की 90 वर्षीय पूज्य माताजी के निधन पर विद्यालय परिवार, शिक्षक समाज और विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा और डॉ. प्रमोद मिश्रा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
वहीं दूसरी ओर, माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा भी शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव और जिला मंत्री आलोक पाठक ने दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, दिनेश पाल सिंह, प्रकाशवीर शर्मा, प्रभाशंकर सक्सेना, अखिलेश पाठक, नीरज चौहान, नन्हे लाल वर्मा और श्याम लाल शाक्य सहित कई शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षामित्रों के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए निर्णायक आंदोलन का ऐलान

Spread the love📢 । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 28 सितंबर 2026 से प्रदेश के …