बिनावर। थाना बिनावर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान आमीन उर्फ आमिर निवासी नदरई, कासगंज और दिलशाद निवासी रीछपुरा, मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू, 2400 रुपये और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। दोनों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 में प्रकाश में आए थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat