म्याऊं। नबीगंज ग्राम पंचायत की गौशाला से संबंधित शिकायत के निस्तारण के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को म्याऊं ब्लॉक के सामने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दातागंज को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता के अनुसार, 18 अगस्त को गौशाला की व्यवस्थाओं से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। पशु चिकित्सा अधिकारी ज्ञानवीर की ओर से शिकायत को असत्य एवं निराधार बताते हुए निस्तारित किया गया। शिकायतकर्ता पर लगाए गए आरोपों पर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए मामले की जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष करन दक्ष के नेतृत्व में हुए धरने में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat