Breaking News

युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव

Spread the love

बच्चों में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है स्काउटिंग : वीरू

स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग।

उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई।
स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें।
प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें।
गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू जी का इंतकाल, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the loveबदायूं। ग्राम पंचायत जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू जी का इंतकाल हो गया …