Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में अनाथ हुए छात्र की शिक्षा ली गोद

Spread the love

बिसौली। कस्बा बिसौली क्षेत्र के शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने इंसानियत की अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने हाल ही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता को खोकर अनाथ हुए एक मेधावी छात्र की संपूर्ण शिक्षा का दायित्व अपने कंधों पर लिया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव धरैरा निवासी एक दंपत्ति की कुछ दिन पूर्व सहसवान रोड पर हुए सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस त्रासदी के बाद उनके 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र प्रदीप कुमार के सामने भविष्य और पढ़ाई जारी रखने का गहरा संकट खड़ा हो गया था।
जैसे ही इस बात की जानकारी प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा को हुई, उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र प्रदीप की कक्षा 10 से लेकर 12वीं तक की पूरी स्कूल फीस, पाठ्य पुस्तकें और यूनिफॉर्म सहित सभी शैक्षणिक खर्चे स्वयं वहन करने की घोषणा की।
बता दें कि प्रधानाचार्य शर्मा पहले भी शरह बरौलिया क्षेत्र के 20 पितृविहीन बच्चों को निशुल्क पुस्तकें बांट चुके हैं। उनकी इस मानवीय पहल की ग्रामीणों व अभिभावकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही :- बीएल वर्मा

Spread the loveबदायूँ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस …