Breaking News

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान

Spread the love


बरेली, 22 सितंबर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंगलवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प के तहत मंडल के बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर और पीलीभीत समेत विभिन्न स्टेशनों पर सफाई की गई।

इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, शौचालय और नालियों सहित सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। कोचिंग डिपो में ट्रेनों के कोचों की भी सफाई कराई गई। यात्रियों को गीले और सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और आमजन से अभियान में सहयोग की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुजरिया क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

Spread the loveकारों की टक्कर से हुए हादसे, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर …