Breaking News

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार दोनों पैरों में गोली लगने से घायल, पुलिसकर्मी भी घायल

Spread the love

बदायूं। अलापुर थाना पुलिस और कादरचौक पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरा और रस्सी बरामद हुई है। मुठभेड़ में आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उपनिरीक्षक कमर अहमद भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना अलापुर में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी रमजानपुर, थाना कादरचौक की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह ककराला-कादरचौक मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास मौजूद है। सूचना पर अलापुर और कादरचौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस के मुताबिक घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए। इस दौरान उपनिरीक्षक कमर अहमद घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने सात सितंबर की रात गौरामई गांव के जंगल में गोवंशीय पशु की हत्या की घटना में शामिल होने की बात बताई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, तीन जिंदा कारतूस, एक छुरा और रस्सी बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Spread the loveबदायूँ: । मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक …