Breaking News

समाजवादी पार्टी की 51 सदस्यीय विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

समर खान महासचिव और अनिल गुप्ता बने कोषाध्यक्ष
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं विधानसभा क्षेत्र संगठन को धरातल पर सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की है। यह कार्यकारिणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति, स्थानीय सांसद आदित्य यादव के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के कुशल निर्देशन में गठित की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए बदायूं विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में समर खान को विधानसभा महासचिव बनाया गया है। वहीं आस मोहम्मद, शिव सहाय लोधी, टीटू यादव, सोनपाल शाक्य, सत्यपाल पाल उर्फ टीटूपाल, नवीन विद्यार्थी और श्रवण कश्यप को विधानसभा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन के वित्तीय प्रबंधन के लिए अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर दीपांशु श्रोत्रिय, राम सिंह कश्यप, अनिल पाल, प्रमोद कुमार, शिवम पटेल, मनोहर शर्मा, मुजीबुल हसन, सतेन्द्र यादव, सेवाराम, प्रेमपाल सिंह यादव, मुसीर, जय सिंह सागर, मोहम्मद नियाजुल, दिनेश यादव, धर्मेन्द्र राणा, आरिफ खान, सुमित सक्सेना, अनिल अरोरा, शब्बन, सर्लम वेग, यशपाल सिंह, बॉबी कश्यप, रिषभ पटेल, राजेन्द्र वर्मा, नीरज राठौर, तौफीक खान, कुलदीप सिंह, भूदेव यादव, विनोद पटेल, इशरत अली, रवेन्द्र सिंह कश्यप, मो. सलमान और संजय कुमार सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं संजीव सिंह, धर्मेन्द्र कश्यप, नरेश पाल सिंह, पान सिंह, राहगीर चौधरी, महेश यादव और मोहम्मद मियां को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से विधानसभा क्षेत्र में बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नकली पोटाश बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नकली पोटाश बनाने के मामले में बिल्सी थाना पुलिस ने दो …