Breaking News

अंतर्जनपदीय बरेली क्षेत्र का युवक ट्रेन से गिरकर घायल

Spread the love

अंतर्जनपदीय बरेली क्षेत्र का युवक ट्रेन से गिरकर घायल , ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
आसफपुर – बीते दिन आसफपुर से पुरवा खेड़ा रेलवे स्टेशन के मध्य एक अंतर्जनपदीय युवक ट्रेन से गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया ।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल युवक को इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा नजदीकी आसफपुर सी एच सी पर भर्ती कराया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक ओमपाल ( लगभग 25 वर्ष ) पुत्र मैकू लाल बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मी पुर का रहने वाला बताया जा रहा है और युवक ओमपाल राजमिस्त्री के साथ बेल दारी का काम करता है ।
यह घटना क्रम बीते बुधवार शाम करीब 4 बजे का बताया जा रहा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गणेश चतुर्थी महोत्सव के बीच धूमधाम से मना राधाष्टमी पर्व, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने की महाआरती

Spread the love उसहैत। कस्बे में चल रहे दस दिवसीय भव्य श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव …