बदायूँ। अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को नाजायज देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक भूपसिंह मय हमराह पुलिस बल गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका।
तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अरबाज उर्फ जला पुत्र रहीश अहमद शाह, निवासी नई बस्ती नाहरखां सराय, थाना कोतवाली जनपद बदायूँ बताया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट का मुकदमा (मु0अ0सं0 113/2026) पंजीकृत है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की।
Budaun Amarprabhat