Breaking News

पूर्णिमा गंगा स्नान पर 25 सितंबर रात से डायवर्जन, कछला-अटैना जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत

Spread the love

पूर्णिमा गंगा स्नान पर 25 सितंबर रात से डायवर्जन, कछला-अटैना जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत

बदायूं। पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व को देखते हुए कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर जिले में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था 25 सितंबर की रात आठ बजे से 26 सितंबर की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।

बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों को उझानी बाईपास, मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ होकर भेजा जाएगा। वहीं कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को नौशेरा तिराहा, कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर निकाला जाएगा।

मुजरिया चौराहा और कछला रोड, सहसवान से कछला होकर कासगंज की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख डायवर्जन स्थलों पर पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

पुलिस के अनुसार, कछला और अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले सांसद आदित्य यादव

Spread the loveगांवों में पहुंचकर बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा बदायूँ। बागपत के …