बरेली। यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है।
मंडल की ओर से 29 सितंबर को 42 अवशिष्ट क्लोरीन (रेजिडुअल क्लोरीन) परीक्षण किए गए। जांच में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके अलावा बैक्टीरियोलॉजिकल जांच के लिए नौ जल नमूने लिए गए हैं।
रेलवे के अनुसार पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और इंजीनियरिंग विभाग की टीमें नियमित अंतराल पर विभिन्न पेयजल स्थलों से नमूने लेती हैं। इन नमूनों में अवशिष्ट क्लोरीन के साथ बैक्टीरियोलॉजिकल गुणवत्ता की भी जांच की जाती है।
इसके साथ ही पानी की टंकियों, वाटर कूलर, नलों, वाटर फिल्टर, पाइप लाइनों और पेयजल वितरण केंद्रों की नियमित सफाई एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat