इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव मुसिया नगला में बुधवार सुबह करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
संवाददाता गोविन्द देवल
Budaun Amarprabhat