Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। बरेली मंडल के आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।

आज होगी तैयारियों की समीक्षा

निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक होगी। इसमें सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर विश्व शांति महायज्ञ एवम् निर्वाण लड्डू अर्पण

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अंतिम दिन …