Breaking News

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में उझानी पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नीरज (पुत्र शेर सिंह), निवासी ग्राम तेवड़ा, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, थाना उझानी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 87, 65(1) व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद आरोपी नीरज प्रकाश में आया था।
उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह मय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग: आसफपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Spread the love​आसफपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं …