Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Spread the love

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में गुरुवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव के तहत गीता, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्रों का पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने शायरी और भाषण के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने सेवा संकल्प व नशा मुक्ति की शपथ ली। एनसीसी कैडेट्स ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम अवनीश राय ने समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the loveआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाएं विभाग, 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य …