Breaking News

गायो के हक पर डाका डालने वालों के विरुद्ध १२ अक्टूबर को होगा सत्याग्रह।

Spread the love

घूसखोरों, मिलावटखोरों और कमीशन खोरों की सद्बुद्धि के लिए किया कीर्तन।

जयंती पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष किया मौन सत्याग्रह।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पंचम दिवस मिशन के संस्थापक/अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के आह्वान पर नागरिकों को सूचना कानून के प्रयोग और फायदे से परिचित कराएं जानें के साथ ही गांधी उद्यान बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग “” रघुपति राघव राजाराम ….. “” का कीर्तन कर घूसखोरों, मिलावटखोरों और कमीशन खोरों एवं गौ वंश के हक पर डाका डालने वालों को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि नागरिकों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराने की आवश्यकता है। पूज्य बापू के महामंत्र रघुपति राघव राजाराम के नित्य और नियमित जप से व्यवस्था परिवर्तन होगा। किया । उनके विचारों का अनुसरण सम्पूर्ण विश्व कर रहा है। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को गांधी जी की आत्मकथा का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। प्रत्येक घर में राष्ट्रपिता के चित्र की स्थापना के लिए अभियान चलाया जाएगा नागरिकों को वर्ष में एक खादी का वस्त्र अनिवार्य रूप से क्रय किए जाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

श्री राठौड़ ने कहा कि गाय सनातन का अभिन्न अंग है, सनातन के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। दुर्भाग्य का विषय है कि गौ वंश के हक पर डाका डाला जा रहा है। गौवंश पीड़ित और शोषित है। गौ वंश की मृत्यु समूचे तंत्र की विफलता का प्रतीक है। बदायूं जनपद में जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी गौशालाओं का निरीक्षण करते हैं, जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण करते हैं, फिर भी गौ वंश तड़प तड़प कर प्राण त्याग रहा है, दुर्दशा का शिकार है, धन का बंदर बांट हो रहा है। पशु चिकित्सा विभाग बदायूं के अधिकारी और कर्मचारी आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने और निलंबित करने की मांग को लेकर १२ अक्टूवर को जिलाधिकारी बदायूँ के कार्यालय पर सत्याग्रह किया जाएगा।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शक एमू एल गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस दिनांक २८ सितम्बर २०२५ से राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस १२ अक्टूबर २०२५ तक सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी नागरिकों को सूचना के अधिकार से परिचित कराकर उनमें चेतना उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। देश में गहरी जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु भारत सरकार को राष्ट्र व्यापी स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि सूचना कार्यकर्ता निरन्तर विभिन्न विभागों में सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन कर रहे हैं। नियमित रूप से सूचना कानून में सुधार हेतु जिम्मेदारों को मांगपत्र भेजे जा रहे है। सूचना अधिकार के जनहित में प्रयोग से व्यवस्था सुधार मिशन को गति मिले। देश भर में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों और धर्म स्थलों के निकट संचालित मांस और मछली के विक्रय को निषिद्ध किए जाने की जरूरत है।

सह जिला समन्वयक विपिन कुमार सिंह एडवोकेट ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बनकर राष्ट्रहित में कार्य करे।

सत्याग्रह में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह जिला समन्वयक विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, प्रमोद कुमार, कृष्णपाल, नेत्रपाल, प्यारेलाल , सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट आदि की सहभागिता रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला कारागार में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, महिला बंदियों को बांटी किट

Spread the loveबदायूं। जिला गंगा समिति के तत्वावधान और हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग …