बदायूँ। जिला प्रशासन के निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2026 को बदायूँ क्लब सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। क्लब के पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत सदस्यों ने गुरुकुल पहुंचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए।
क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि सेवा और त्याग का मार्ग दिखाने वाली इन महान विभूतियों के जन्मोत्सव पर सेवा कार्य व रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है। सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने दोनों महापुरुषों के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रशासनिक सचिव दीपक सक्सेना, जनसम्पर्क सचिव मनीष सिंघल, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा और जुनैद पेंटर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat