Breaking News

रेलवे ट्रैक की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान

Spread the love

बरेली। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों की विशेष सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में कानपुर अनवरगंज-मंधना रेलखंड पर रेलवे प्रशासन और कानपुर नगर निगम संयुक्त रूप से सफाई करा रहे हैं।

अभियान के दौरान ट्रैक किनारे जमा कूड़ा-कचरा, मलबा और झाड़ियों को हटाया जा रहा है। जरूरत के अनुसार जेसीबी और अन्य मशीनरी की मदद ली जा रही है। रेल प्रशासन ने लोगों से रेलवे ट्रैक या रेलवे भूमि पर कूड़ा नहीं डालने की अपील की है। खाद्य अपशिष्ट के कारण मवेशियों के ट्रैक पर आने से दुर्घटना की आशंका रहती है।

अभियान में कचरे को अलग-अलग करने और पुराने कचरे के ढेर हटाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। बरेली सिटी, इज्जतनगर, बदायूं, कासगंज समेत मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों और रेलखंडों पर भी सफाई अभियान चल रहा है।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलापुर पुलिस ने एक घंटे में तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया

Spread the loveअलापुर। कस्बा अलापुर बाजार से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे को पुलिस ने …