Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक यात्रा का काशी में समापन

Spread the love

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक आयोजित आस्था एवं जनसंपर्क बाइक सेवा यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री द्वय और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी मौजूदगी रही।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। यात्रा को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

40 किलोमीटर का सफर तय कर विकलांग आश्रम पहुंचे समाजसेवी, बच्चों को फल-मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

Spread the loveवजीरगंज। सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए नूरपुर पिनौनी के समाजसेवियों …