बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी राखी यादव ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक मामले की विवेचना दूसरे अधिकारी से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार 14 जून को उनके साथ मारपीट की गई थी। मामले में न्यायालय के आदेश पर 26 सितंबर को सिविल लाइंस थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
राखी यादव का आरोप है कि 3 अक्टूबर को वह मामले की विवेचना कर रहे रोडवेज चौकी प्रभारी से मिलने पहुंचीं, जहां आरोपी पक्ष के कुछ लोग मौजूद थे। शिकायतकर्ता के अनुसार विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने चौकी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
राखी यादव ने निष्पक्ष जांच के लिए विवेचक बदलने की मांग एसएसपी से की है।
संवाददाता
Budaun Amarprabhat