Breaking News

जगत पीपरी में बीमारी से तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में पिछले 48 घंटों में तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में डेंगू जैसे लक्षण थे। घटना की जानकारी पर सपा नेता सतीश प्रेमी ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

ग्रामीणों ने गांव में फॉगिंग और दवा के छिड़काव की व्यवस्था पर्याप्त न होने की बात कही। इसके बाद सतीश प्रेमी और तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने, फॉगिंग कराने और सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की।

इस दौरान एडवोकेट मो. जावेद, संजीव कुमार पाल, कपिलदेव और कुलदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गांधी जयंती पर मीरा चौकी स्थित विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता शिविर

Spread the loveएडीजे विकास सिंह ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक, निकली …