Breaking News

आसफपुर-चंदौसी के बीच ट्रेन की चपेट में आया लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-ट्राला

Spread the love

हादसे में कोई जनहानि नहीं, मौके पर जुटे ग्रामीण

आसफपुर। अलीगढ़-बरेली रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर आसफपुर और चंदौसी रेलवे स्टेशनों के बीच लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर-ट्राला ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। टक्कर से पहले चालक और उसका साथी मौके से कूद गए। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर फैली लकड़ियों और मलबे को हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति भंग के मामले में एक गिरफ्तार

Spread the loveअलापुर। थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एक व्यक्ति …