Breaking News

शिक्षक निर्वाचन के लिए बदायूं में 10 मतदेय स्थलों को मंजूरी

Spread the love

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में प्रस्तावित सभी 10 मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदित कर दिया है। मतदान 23 अक्टूबर को होना है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बदायूं में नगर पालिका परिषद बदायूं और बिल्सी के अलावा क्षेत्र पंचायत बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, सहसवान, इस्लामनगर, उझानी, म्याऊं और दातागंज कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों की क्रम संख्या क्रमशः 32, 30, 26, 27, 28, 29, 31, 33, 34 और 35 है।

मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में डॉ. विशेष गुप्ता बोले, युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संपदा

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर ऑफिस के तत्वावधान …