Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

Spread the love

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

बदायूं। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और रियासतों के एकीकरण में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में मेडिकल स्टुडेंट्स बोले, नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के एमबीबीएस स्टुडेंट्स …