Breaking News

भामाशाह चौक पर 51 दीप जलाकर दिया ज्ञान और सद्भाव का संदेश

Spread the love

भामाशाह चौक पर 51 दीप जलाकर दिया ज्ञान और सद्भाव का संदेश

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के दूसरे दिन भामाशाह चौक पर 51 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ज्ञान, संस्कार और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

मुख्य संयोजक आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीपक अंधकार मिटाने के साथ ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने आपसी भाईचारा बढ़ाने, मन को निर्मल रखने और समाज में समानता की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमित पाण्डेय, भुवनेश माहेश्वरी, दीपक सक्सेना, अजय मिश्रा, पंकज शर्मा, दिनेश गुप्ता, बालमुकुंद मेहरे सहित सभा के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

त्योहारों से पहले बदायूं पुलिस की सख्ती, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार

Spread the love हजरतपुर, अलापुर और महिला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में किया …