Breaking News

खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Spread the love

खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में खेत से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

त्योहारों से पहले बदायूं पुलिस की सख्ती, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार

Spread the love हजरतपुर, अलापुर और महिला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में किया …