Breaking News

अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक सोच का संदेश, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Spread the love

अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक सोच का संदेश, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

बदायूं। पुलिस मॉडर्न स्कूल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब की ओर से अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, पोस्टर, वैज्ञानिक व्याख्यान और काव्य पाठ सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में लवकेश गौतम, यश कुमार, हसनैन अंसारी, साक्षी पाल, फलक त्यागी, सुहानी, दीक्षा और अन्य विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि 4 नवंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता होगी। इसमें चयनित 15 मॉडल मंडल स्तर पर भेजे जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेघनाथ वध और सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए भावविभोर

Spread the loveबिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौलीगंज में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध एवं …