Breaking News

कोहरे में हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

Spread the love

कोहरे में हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

बदायूं। सर्दियों में कोहरे और धुंध के चलते बढ़ने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बदायूं पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। इससे कम दृश्यता के दौरान भी वाहन दूर से दिखाई दे सकेंगे और हादसों की आशंका कम होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाएं और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। पुलिस के अनुसार, सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 नवंबर को आएंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष*

Spread the love* बदायूं: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को 10.00 …