Breaking News

आसफपुर के अजय शर्मा बने अलीगढ़ सदर के एसडीएम, क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

आसफपुर। कस्बा निवासी अजय कुमार शर्मा ने अलीगढ़ सदर में उपजिलाधिकारी का पदभार संभालकर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर आसफपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता जताई।

अजय शर्मा की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में हुई, जबकि उच्च शिक्षा चंदौसी के रामकली देवी स्मारक महाविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर देश की सेवा की और उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा भी उत्तीर्ण की। वह ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी के पद पर भी तैनात रहे हैं।

उनके पिता किशन चंद्र शर्मा नगर निगम में उच्च पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आमेलित शिक्षकों की पुरानी पेंशन के विकल्प पत्र की कट ऑफ डेट शीघ्र जारी होगी: एमएलसी श्रीचन्द शर्मा

Spread the loveशिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित एमएलसी से की भेंट, कैशलेस इलाज की प्रक्रिया …