Breaking News

टीएमयू के वीसी संग होली पर खूब थिरके गुरुजन

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेजों में रंगों के पर्व होली पर खूब जमकर रंग-गुलाल उड़ा। यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज, सीसीएसआईटी कॉलेज, डेंटल कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी समेत दीगर कॉलेजों में फैकल्टीज़ ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूजे को गुलाल और रंग लगाया। एक-दूसरे को हैप्पी होली कहा। बॉलीवुड के क्लासिकल होली गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। म्यूजिकल चेयर, अंत्याक्षरी, धमशिराज, खो-खो सरीखी प्रतियोगिताओं से गुरूजनों के हुनर का भी इम्तिहान हुआ। किसी कॉलेज ने रेडीमेड तो किसी कॉलेज के टीचर्स ने अपने हाथों से बनाए व्यंजन खिलाकर अपनी पाक कला का टैलेंट भी दिखाया। खांडवी, गुझिया, मटर चाट, समोसा, पकोड़ा, ब्रेड पकोड़ा, गोलगप्पा, दही बड़ा, हक्का नूडल्स, विभिन्न प्रकार की नमकीन, कोल्ड ड्रिंक, फ्रूट क्रीम आदि लजीज़ व्यंजानों का स्वाद चखा। पारंपरिक होली गीतों पर टीचर्स थिरकने में पीछे नहीं रहे। मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से फैकल्टी ब्लॉक में वीसी प्रो. वीके जैन, निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर, प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. विपिन जैन, श्री विपिन जैन, प्रो. सीमा अवस्थी, सीसीएसआईटी कॉलेज के होली मिलन समारोह में डीन प्रो. आरके द्विवेदी, डॉ. शंभु भारद्वाज, डॉ. रुपल गुप्ता, डॉ. गौरव राजपूत, श्री जितेन्द्र वार्ष्णेय, डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, डॉ. उपेन्द्र मलिक, डॉ. सौभाग्य अग्रवाल, डॉ. शिल्पा दत्ता, डॉ. शुभम मिश्रा, कॉलेज ऑफ नर्सिंग में डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. जसलीन एम., तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ, अमरोहा की प्रिंसिपल प्रो. श्योली सेन, प्रो. रामनिवास, डॉ. रामकुमार गर्ग, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइसेज़ में श्री योगेश कुमार, श्री बैजनाथ दास, श्रीमती प्रियंका सिंह, मिस वर्षा राजपूत, श्री रवि कुमार, श्रीमती आभा तिवारी, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी में एचओडी डॉ. शिवानी एम. कौल, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. हिमानी, डॉ. नंदकिशोर शाह, डॉ. शिप्रा गंगवार आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …