बदायूँ। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने शुक्रवार को बाढ़ खंड की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बिल्सी व सहसवान के संवेदनशील स्थलों एवं गठित दो नग बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विधायक द्वारा बाढ़ खण्ड बदायूँ के अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व एवं समय से परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, जिससे बाढ के समय स्थानीय ग्रामवासियों को किसी भी विषम परिस्थतियों का सामना न करना पड़े, साथ ही तटबंध की संवेदनशील रीचों में भी बाढ के लिए सतत् निगरानी हेतु भी निर्देशित किया गया।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चंद्र ने बताया कि विधायक बिल्सी द्वारा जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है उनमें एक परियोजना नदी के बायें किनारे पर स्थित गंगा महावा जंक्शन के नजदीक ग्राम समूह नगला कोतल, पालपुर, बक्सर खालसा एवं बटरूईया की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य की परियोजना एवं जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित चन्दनपुर हुसैनपुर तटबंध के किमी० 3.650 पर स्थित क्षतिग्रस्त स्टड को टी -हेडेड स्पर में पुनर्स्थापित करने के कार्य की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के 18 ग्रामों की लगभग 29529 आबादी एवं 1240.23 हेक्टेयर भूमि को प्रत्येक वर्ष बाढ से सुरक्षा प्रदान होगी।
इस अवसर उपजिलाधिकारी सहसवान, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, बाढ खण्ड, बदायूँ के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कर्मचारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Check Also
बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव
Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …
Budaun Amarprabhat