Breaking News

बच्चों के विवाद में प्रधान ने बुलाई पुलिस तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की पिटाई, वीडियो वायरल

Spread the love

बच्चों के विवाद में प्रधान ने बुलाई पुलिस तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की पिटाई, वीडियो वायरल

संवाददाता मोहम्मद तारिक गाजी

बिनावर: जनपद बदायूं के विकासखंड सालारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर पस्तोर में बच्चों के लड़ाई झगड़े को लेकर ग्राम प्रधान फहीम ने थाना बिनावर से पुलिस बुला ली। इस दौरान दूसरे पक्ष के बौखलाए महिला व पुरुषों ने थाना बिनावर पुलिस के सामने ग्राम प्रधान की जमकर जूता चप्पल से पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस संबंध में बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में जाएगी, झगड़े में एक पक्ष के व्यक्ति के चोट आई है जिसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!