फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बैन के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बैन के छात्र छात्राओं ने एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत फ्यूचर लीडर्स स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं का अनुभव लिया ।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल कैंपस में बच्चों के प्रवेश करते ही विद्यालय डायरेक्टर, एम डी, प्रिंसिपल एवम् शिक्षकों ने पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बैन के बच्चों एवम् स्टाफ का स्वागत किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को फ्यूचर लीडर्स स्कूल के शिक्षकों ने अपने अनुभवों से प्रेरित किया और जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त करने के लिए कैसे मेहनत करनी चाहिए।
इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, जैसे कि संगीत कक्ष ,कंप्यूटर कक्ष एवम् डिजिटल रूम्स का अनुभव लिया।
यह भ्रमण सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल कैंपस में लंच किया एवम् खूब मस्ती की और पढ़ाई में मन लगाने का वादा किया। इस भ्रमण में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के इंचार्ज राकेश यादव, अध्यापक पान सिंह एवम् प्रेमपाल सिंह साथ रहे।
Check Also
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …
Budaun Amarprabhat