Breaking News

2000 से अधिक बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

Spread the love

मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा देता है – राजीव कुमार गुप्ता

2000 से अधिक बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात।

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 120वें एपिसोड कार्यक्रम को जनपद में 2000 से ज्यादा बूथों पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के साथ सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के ग्राम पड़ेली बझेड़ा में, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने शहर के आदर्श नगर मोहल्ला में, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका प्रांगण में, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ज्योरा पारवाला, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ग्राम शेखूपुर में लाइव सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा देता है। पीएम मोदी सदैव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आवाह्न करते हैं।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी हर माह मन की बात कार्यक्रम के जरिए भारत के नव निर्माण की सीख देते हैं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा मन की बात कार्यक्रम से देश के करोड़ों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव को अपने जीवन में उतारते हैं।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क दुनिया में ऊंचा होगा।
……….


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!