मेधावी छात्र छात्राओं को एस डी एम रिपुदमन सिंह ने किया पुरस्कृत
उघैती आज क्षेत्र के रियोनाई में रियोनाई खितौरा रोड पर श्री कालसेन बाबा मंदिर के सामने स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बिल्सी श्री मान रिपुदमन एवं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष उघैती कमलेश मिश्रा एवं पत्रकार बंधु रिंकू भारद्वाज , अभि शर्मा रहें सर्वप्रथम कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना एवं एम डी आशीष सक्सेना ने उपजिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का बुके देकर स्वागत किया| उपजिलाधिकारी महोदय एवं डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के शुरूआत की उसके बाद उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर जूनियर वर्ग की छात्रा उज्ज्वल शर्मा एवं प्राइमरी वर्ग से विशाल कुमार को शील्ड देकर पुरस्कृत किया और थाना प्रभारी द्वारा सभी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड देकर एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया एवं इस अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा कॉलेज के बेस्ट टीचर जूनियर वर्ग ओमकिशन शर्मा एवं प्राइमरी वर्ग अंबिका चौहान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में एक ऐसा कॉलेज खुला है जिसकी शिक्षा नीति और अनुशासन देकर मेरा मन बहुत प्रसन्न है मै आशा करता हूँ कि आप इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर परिवार समाज और देश का नाम रौशन करें क्योंकि आपकी आंखों में मुझे देश का भविष्य दिख रहा है इस मौके पर थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आज का परीक्षा परिणाम देकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई और मैं उम्मीद करता हूँ कि आप भविष्य में देश के सेवा करेंगे इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना,एम डी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शिल्पी, उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा,एडमिनिस्ट्रेटर जूनियर जे पी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर प्राइमरी दिनेश माथुर,गौरव,सचित जाट,प्रशांत शर्मा,गुंजन शर्मा,अंबिका चौहान,सिद्धार्थ,अर्पित, भावना शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा
Check Also
एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी
Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …
Budaun Amarprabhat