Breaking News

वन विभाग पेेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाए

Spread the love

वन विभाग पेेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाए

बिल्सी। मंगलवार को अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की एक मासिक बैठक दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर संस्थापक प्रशान्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां सभी पदाधिकारिओ ने एक-एक वृक्षारोपण भी किया जिसमें समिति के जिला मंत्री अनुज वार्ष्णेय ने वन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस समय सहसवान रेंज में अवैध रूप से या बिना अनुमति के पेड़ों का जमकर कटान किया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए तुरंत अवैध रूप से हरे पेडो के कटान पर रोक लगाने को कहा है। संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि वन रक्षकों की रात्रि गस्त बढ़ाने के साथ-साथ पेडो के कटान पर तुरंत रोक लगाई जाए। अन्यथा समिति उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। उन्होंने कहा कि जहां हमारी समिति वृक्ष लगाने का कार्य कर रही है वही वन माफिया हमारे इस अभियान पर वन विभाग की उदासीनता के चलते पलीता लगा रहे है। उन्होंने वन माफियाओ के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाने की मांग की है। इस मौके पर पीयूष वार्ष्णेय, वंश गिरी,अनुज वार्ष्णेय,देव ठाकुर, ग्रीश शर्मा, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया नवरात्रि पर्व*

Spread the love* *बिल्सी* :- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को कक्षा …