Breaking News

स्कूल चलो अभियान के लिये निकाली गयी रैली

Spread the love

*स्कूल चलो अभियान के लिये निकाली गयी रैली*

बिसौली-स्कूल चलो अभियान के तहत सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा का दो सबको वरदान” जैसे नारे लगाए।
रैली कालेज परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कालेज में पहुंच कर खत्म हुई। ग्राम में सड़कों पर खड़े स्थानीय लोगों ने बच्चों की पहल की सराहना की।कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने क्षेत्र के सभी अभिवावकों से कक्षा आठवीं में पास सभी बच्चों का कक्षा 9 वीं में नामांकन अवश्य कराने की अपील की।
रैली में विपलव भारती,डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,अनुमोल शर्मा,यश पाल सिंह,नितिन मिश्रा आदि साथ रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

24 अक्टूबर को फिर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप

Spread the loveबदायूँ: 17 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 …