Breaking News

बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते किसानों की गेहूं की जलकर राख

Spread the love

बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते किसानों की गेहूं की जलकर राख हुई , ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची
आसफपुर – बीते मंगलवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट होने के कारण किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।
अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक जुट होकर बमुश्किल आग पर काबू पाया ।
घटना की जानकारी मिलते ही बिसौली तहसील राजस्व विभाग से संबंधित लेखपाल राहुल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग से जलने वाली फसल के नुकसान का जायजा लिया ।
इस आकस्मिक घटना से स्थानीय किसान महेंद्र पाठक उर्फ भूरे पुत्र मुन्ना लाल की लगभग बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।
ग्रामीणों ने इस समूचे घटना क्रम की जानकारी पी आर बी पुलिस को भी दी थी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!