Breaking News

पिंडौल गांव के दीपक गुप्ता ने किया जिले का नाम रोशन

Spread the love

पिंडौल गांव के दीपक गुप्ता ने किया जिले का नाम रोशन

यूपीएससी में पाई 113वीं रैंक, परिजनों में खुशी की लहर

बिल्सी। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोल निवासी दीपक गुप्ता ने 113वीं रैंक हासिल कर बदायूं जिले का नाम रोशन किया है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उनके परिवार के लोगों में खुशी की लहर है और लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। यूपीएससी में चयनित दीपक गुप्ता इस समय दिल्ली में है।

सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आज मंगलवार को घोषित हुआ। परिणाम में बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोल निवासी एवं खाद विक्रेता प्रदीप कुमार गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता का भी नाम शामिल था। सिविल सेवा परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल करने की जब दीपक और उनके परिवार वालों को जानकारी हुई तो सभी खुशी से झूम उठे। सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण दीपक के पिता प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा बचपन से ही बेहद मेधावी रहा और उसने 2017 से दिल्ली में रह कर इसकी तैयारी कर एक ही लक्ष्य बना लिया था कि वह सिविल सेवा में पहुंचकर लोगों की सेवा करेगा। उनके परिवार में मां डिपंल गुप्ता के अलावा छोटा भाई निहाल गुप्ता एवं बहन नेहा गुप्ता मौजूद है। दीपक ने हाईस्कूल बदायूंं और इंटरमीडिएट की परीक्षी बिसौली के भटपुरा स्थित कालेज से पास की। उसके बाद बरेली के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद तैयारी के लिए दिल्ली चला गया। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें दीपक ने ही 113 रैंक मिलने की जानकारी दी। सिविल सेवा परीक्षा में दीपक के सफल होने की जानकारी होने पर नाते रिश्तेदारों के अलावा आसपास के लोग भी बधाई देने के लिए घर की ओर निकल पड़े। प्रदीप का कहना है कि दीपक ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपना और परिवार के लोगों का सपना भी पूरा किया है उन्हें बेटा दीपक पर काफी गर्व है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …