Breaking News

पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मोन धारण कर दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मोन धारण कर दी श्रद्धांजलि।

उघैती (बदायूं)जम्मू कश्मीर के पहलगाम 28 निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों ने धर्म जो पूछ कर मौत के घाट उतार दिया।तथा एक दर्जन के करीब पर्यटकों को घायल कर दिया। इस दर्दनाक कायराना घटना से देश के लोगों में पाकिस्तान के पालतू आतंकवादियों के खिलाफ भारी गुस्सा हैं। देश के लोग मोदी सरकार से बदला लेने की गुहार लगा रहे हैं।उघैती थाना क्षेत्र कस्बा खितौरा में प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल महामंत्री योगेश गिरी के नेतृत्व में लोगों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर 2 मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजलि दी। देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया व मारे गए निर्दोष पयर्टकों के बदला लेने की मोदी सरकार से गुहार लगाई। कैंडल मार्च श्रद्धांजलि के दौरान अरुण कुमार संजीव,अभिषेक गुप्ता, तेजेंद्र सोलंकी,अंकुश सिंह, नरेंद्र भारद्वाज, अमन कुमार, रवि ठाकुर, शिवा सिंह,कनक गुप्ता, दौलतराम गुप्ता, प्रशांत गिरी, सुनील कुमार राणा,ललितेश कुमार ठाकुर,सत्येन्द्र कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सालों बाद भी बरकरार है प्यार, करवा चौथ ने सजाया रिश्तों का संसार

Spread the loveसालों बाद भी बरकरार है प्यार, करवा चौथ ने सजाया रिश्तों का संसार …