Breaking News

रेल पथ की मरम्मत के चलते 30/B रेलवे फाटक आज से लेकर चार दिन तक बंद रहेगा

Spread the love

रेल पथ की मरम्मत के चलते 30/B रेलवे फाटक आज से लेकर चार दिन तक बंद रहेगा
आसफपुर – स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर आज दिन गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है जिसके चलते आज दिनांक – 01 : 05 : 2025 गुरुवार से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे समावधि से 4 मई 2025 तक रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा ।
मरम्मत कार्य के चलते 1 मई से लेकर 4 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आसफपुर से डारनी मार्ग की ओर आने जाने वाला सड़क यातायात चार दिन तक बाधित रहेगा । सड़क बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री फाटक संख्या 28/सी से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेंगे
रेल यातायात की संरक्षा , सुरक्षा के लिए किए जाने वाले अति आवश्यक कार्य को सुविधा पूर्वक सम्पन्न करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपेक्षित सहयोग व आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है ।
इस मामले की जानकारी रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी ने संबंधित उप जिला अधिकारी बिसौली , थाना फैजगंज बेहटा , प्रवर मंडल अभियंता मुख्यालय उत्तर रेलवे मुरादाबाद , सहायक मंडल अभियंता रेलवे चंदौसी , थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल चंदौसी , स्थानीय स्टेशन अधीक्षक , टी आई बरेली , पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली , स्थानीय ग्राम प्रधान व कई नामचीन अखबारों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने की लिखित जानकारी रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने दी है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!