Breaking News

गंगा घाट पर गंगा जी में नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोर डूबा

Spread the love

उसहैत

क्षेत्र के ग्राम भकरी गंगा घाट पर गंगा जी में नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोर डूब गया । सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह
फोर्स के साथमौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर नांव से शव की तलाश शुरू करा दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसहैत के वार्ड नंबर 1 निवासी
अजीत पुत्र नंदराम उम्र करीब 12 वर्ष जाति जाटव ,आशीष पुत्र नंदराम उम्र करीब 11 वर्ष , राहुल पुत्र नंदराम उम्र करीब 10 वर्ष , तीनों सगे भाई एवं वेद प्रकाश पुत्र नंदकिशोर उम्र करीब 12 वर्ष जाति जाटव गंगा में नहा रहे थे उपरोक्त में से वेद प्रकाश नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया । स्थानीय गोताखोर एवं अग्निशमन की टीम को बुलाकर सघन खोजबीन गंगा में शुरू कर दी गई है।लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …