Breaking News

मोहम्मद मूसा जैदी ने हाई स्कूल में इतिहास व नागरिक शास्त्र में सर्वाधिक 99% अंक हासिल किये

Spread the love

मोहम्मद मूसा जैदी ने हाई स्कूल में इतिहास व नागरिक शास्त्र में सर्वाधिक 99% अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रौशन किया
आसफपुर – विगत दिनों हाल ही में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें मोहम्मद मूसा जैदी ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में इतिहास व नागरिक शास्त्र विषय में सर्वाधिक 99% अंक हासिल कर अपने परिवार का मान बढ़ाया है ।
होनहार छात्र मोहम्मद मूसा जैदी ने अपनी कड़ी मेहनत के बल भरोसे पर अंग्रेजी साहित्य , अंग्रेजी भाषा , हिंदी , भूगोल , गणित , भौतिक विज्ञान , जीव विज्ञान , कंप्यूटर एप्लिकेशंस सहित सभी विषयों में डिक्टेशन लाकर अपने कैरियर को मजबूत करने की ऊंची उड़ान भरी है जिससे मोहमद मूसा जैदी के पिता अली मियां जैदी व माता उजमा जैदी को अपने होनहार बेटे पर बेहद नाज़ है ।
मोहम्मद मूसा जैदी के पिता अली मियां जैदी पुलिस विभाग में अधिकारी की कुर्सी पर पदासीन हैं व मां उजमा जैदी एक कुशल गृहणी हैं जिन्होंने अपने बेटे मोहमद मूसा जैदी को बचपन से ही उंगली पकड़कर एक मजबूत तालीम दी है
संघर्ष शील छात्र मोहम्मद मूसा जैदी ने हाई स्कूल की परीक्षा उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के एक नाम चीन विद्यालय सेंट मैरीस से उत्तीर्ण की है।
मोहम्मद मूसा जैदी की शिक्षा जगत में अपेक्षित कामयाबी से उनके पिता अली मियां जैदी व मां उजमा जैदी सहित समूचे परिवार में जश्न का माहौल है साथ होनहार छात्र मोहम्मद मूसा जैदी को बधाई संदेश देने वालों की लंबी कतार लगी रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …